Drnewsindia/भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई फसल के स्वागत और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने कामना की कि यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव के भाव को और अधिक सुदृढ़ करे।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं बल्कि परंपरा, संस्कृति और आपसी मेलजोल का प्रतीक है, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करता है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।




