विदिशा / मुनि नियमसागर महाराज ने कहा कि फास्टफूड का सेवन मांसाहार के बराबर है। उन्होंने कहा कि जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें फास्टफूड पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। मुनिश्री ने यह बात उस समय कही जब उन्हें अपने निवास पर आहारदान देने का सौभाग्य दयोदय महासंघ, मुनिसंघ सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी को मिला। इस अवसर पर मुनिश्री ने सभी श्रावकों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पिज्जा, बर्गर जैसे फास्टफूड बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। यह मांसाहार के समान हानिकारक हैं। मुनिश्री ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे खुद भी फास्टफूड से दूर रहें और बच्चों को भी इससे दूर रखें। इससे परिवार स्वस्थ रहेगा और धर्म का पालन भी होगा। मुनि निरंजन सागर महाराज किरी मोहल्ला स्थित जैन भवन में विराजमान हैं। मुनि निराकुल सागर महाराज और मुनि अजयसागर महाराज ससंघ अरिहंत विहार में विराजमान हैं।