विधायक सुदेश राय के प्रयासों से मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेगा नर्मदा का शुद्ध पेयजल
Drnewsindia.com/बरखेड़ी दोराहा।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेयजल मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ी दोराहा में पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह टंकी क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुई है। टंकी के निर्माण के बाद ग्रामीणों को मां नर्मदा का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीणों में खुशी का माहौल
पेयजल की स्थायी सुविधा मिलने की सौगात से गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जो अब टंकी निर्माण के बाद दूर होगी। इस योजना से ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे उपस्थित

भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य रमेश लोधी, सरपंच पार्वतीबाई बालमुकुंद पटेल,
गोविंद सिंह लोधी, अजब सिंह, रामबाबू भूरा, बृजेश, बद्री प्रसाद अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं।




