भगवान शिव को दूध-जल और पुष्प चढ़ाए

0
56

रायसेन / में बुधवार को महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने विशेष आयोजन किया। वार्ड 1 नरापुरा स्थित श्री कृष्ण गौशाला के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी समाज की महिला मंडल ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। भगवान को पुष्प अर्पित कर दूध-जल चढ़ाया।

महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

समाज के लोगों ने बताया कि यह दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक किया जाता है।

इस अवसर पर रायसेन माहेश्वरी सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। गिरीश सूदा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सुधीर चांडक को उपाध्यक्ष, सोनू बिसानी को सचिव और दीपक मालपानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह कार्यकारिणी अगले तीन वर्षों तक कार्यरत रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here