भाजपा स्थापना दिवस: ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

0
4

चाँदबड़ जागीर एवं चरनाल शक्ति केंद्र पर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

drnewsindia.com / चरनाल/ आज शक्ति केंद्र चाँदबड़ जागीर शक्ति केंद्र प्रभारी आशीष मेवाड़ा की अध्यक्षता में चरनाल एवं चरनाल शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक का सफल आयोजन किया गया। आगामी भाजपा स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने और संगठन की मजबूती को लेकर इस बैठक में रणनीति तैयार की गई।

मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर जिला मंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सोलंकी (लालू बना) उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता शामिल हुए

  • संयोजक: भवानीसिंह मेवाडा, जगदीश शर्मा,
  • वरिष्ट कार्यकर्ता: हेमन्त गोर, कालूराम नेता जी
  • बूथ अध्यक्ष: हिम्मत सिंह मेवाडा, नेमसिंह जी एवं समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता।

पार्टी ही परिवार है- गिरीश जी सोलंकी

मुख्य अतिथि श् गिरीश सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा

भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम इस राजनीतिक वैभव तक पहुँचे हैं। हमारे लिए पार्टी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ राष्ट्र सेवा में समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता इस संगठन की नींव है।

आगामी लक्ष्य: ‘सेवा ही संगठन’

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नये भारत’ के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया गया।

  • मूलमंत्र: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।
  • योजना: आने वाले ‘साप्ताहिक दिवस’ के दौरान विभिन्न सेवा कार्यों और गतिविधियों के माध्यम से स्थापना दिवस को मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here