भैरुंदा पहुंची विकसित भारत संकल्प पदयात्रा

0
4

भैरुंदा / केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भैरुंदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चैहान व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने जल स्वच्छता के लिए जल चैपाल, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए जल संरक्षण सहित अन्य कार्यक्रम में भाग लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान कर आमजन को आगे आने प्रेरित किया।
भैरुंदा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने के लिए देश में प्रत्येक गांव को विकसित बनाना आवश्यक है। प्रत्येक गांव को विकसित बनाने के लिए गांव के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। छिंदगांव से पहुंची थी भैरुंदा यात्रा
छिंदगांव से यात्रा भैरुंदा पहुंची। मून गार्डन से सीएम राइज स्कूल तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसमें हर कोई भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। केंद्रीय कृषि मंत्री का कई जगह स्वागत करने के साथ ही तुलादान भी हुआ। इस अवसर पर बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, अनुसूचित जाति वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here