Drnewsindia.com
भोपाल / के गांधीनगर इलाके में मंगलवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई, जहाँ राजा भोज परिसर में छह अज्ञात बदमाशों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना लगभग रात 2 बजे की है, जब बदमाश बुलेट पर सवार होकर कॉलोनी में दाखिल हुए और वहां खड़ी कारों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पूरी घटना CCTV कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है।
‘बलेनो-बलेनो’ चिल्लाते रहे हमलावर
गवाहों और पुलिस के अनुसार, बदमाश लगातार “बलेनो… बलेनो” चिल्ला रहे थे। लगता है कि उनका टारगेट किसी बलेनो कार को नुकसान पहुंचाना था, लेकिन सही जानकारी न होने पर उन्होंने पास में खड़ी अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस हमले में महेश ठाकुर की कार सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए। पीड़ितों का कहना है कि उनका आरोपियों से किसी तरह का विवाद या संपर्क नहीं है, इसलिए घटना पूरी तरह अकारण हमला प्रतीत होती है।

पुलिस सक्रिय, आरोपियों की तलाश जारी
गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि CCTV फुटेज में दो बदमाशों के हाथ में चाकू साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान जल्द की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी।




