भोपाल में नवरात्रि पर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त तेज़, महाअष्टमी पर 600 से ज्यादा रजिस्ट्री

0
41

Drnewsindia.com

भोपाल, 30 सितम्बर
राजधानी भोपाल में नवरात्रि के मौके पर प्रॉपर्टी बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। मंगलवार को महाअष्टमी के शुभ मुहूर्त में खरीदारों की भीड़ पंजीयन दफ्तरों में उमड़ी और दिनभर में 600 से अधिक रजिस्ट्री दर्ज हुई। बुधवार को महानवमी पर भी ऐसी ही भीड़ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

पंजीयन कार्यालयों में सुबह से लगी भीड़

सुबह 10 बजे से ही खरीदार आईएसबीटी और परी बाजार स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचने लगे। शुभ मुहूर्त के चलते लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्री कराने पहुंचे। शाम तक रजिस्ट्रार ऑफिस में लगातार रजिस्ट्रेशन होते रहे और रिकॉर्ड संख्या में प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री दर्ज की गई।

पहले भी लगातार बढ़ रहा है ग्राफ

पितृ पक्ष के चलते नवरात्रि से पहले बाजार सुस्त था। लेकिन नवरात्र के पहले दिन से ही रजिस्ट्री में तेजी आ गई थी।

  • पहले दिन 265 रजिस्ट्री
  • दूसरे और तीसरे दिन यह संख्या 400 से ऊपर
  • सोमवार को छुट्टी के बाद रिकॉर्ड 648 रजिस्ट्री, जिससे विभाग को 8.32 करोड़ रुपए का राजस्व मिला।
  • मंगलवार को भी 600+ रजिस्ट्री दर्ज हुई, जिससे राजस्व और बढ़ा।

शुभ समय में ज्यादा सौदे

रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों का कहना था कि नवरात्रि के दौरान घर, प्लॉट और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में खरीदार पंजीयन दफ्तरों का रुख कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here