भोपाल में सामान्य से 4 गुना बारिश, टूट सकता है 25 साल का रिकार्ड

0
5

भोपाल / प्रदेश में प्री मानसून बारिश का एक महीना बुधवार को पूरा हो गया। 4 मई से यह शुरू हुआ था। इस बार लगातार पड़ रही बौछारों में सदी के रिकॉर्ड भी धुल गए। भोपाल में 25 साल बाद प्री मानसून में ऐसी बारिश हुई। मई में ही भोपाल जिले में सामान्य से 102ः और शहर में 237ः ज्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में 2000 के बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई। तब 112.2 मिमी प्री मानसून बारिश हुई थी। इस बार मई में ही 60 मिमी बारिश हो चुकी है। 4 जून तक आंकड़ा 70.1 मिमी पहुंच चुका है। भोपाल में मई में सामान्यतः 14.2 मिमी प्री मानसून की बारिश होती है। यानी, इस बार 4.93 गुना बारिश हो चुकी है। इस बार 25 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। बुधवार को भी रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम बदल गया। शाम 5रू30 बजे तक 5 मिमी बारिश हुई। 40 किमी की रफ्तार से चली हवा ने पारा 10 डिग्री गिरा दिया। दोपहर दो बजे पारा 33 डिग्री पर था, जो शाम 5रू30 बजे 33 डिग्री पर आ गया। उधर, देवास जिले में 1519ः ज्यादा पानी बरस चुका है। 41 जिलों में 22ः से लेकर 1340ः तक ज्यादा बारिश हो चुकी है।
41 जिलों में 22ः से लेकर 1340ः तक ज्यादा बारिश हुई
बीते 24 घंटों का हाल
32 जिलों में हुई बारिश, मंदसौर में 3 इंच से ज्यादा
बीते 24 घंटे में प्रदेश के 32 जिलों में बारिश हुई। मंदसौर के भानपुरा में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रायसेन में 2 इंच, नीमच में सवा इंच, बैतूल, बड़वानी, मंदसौर, उज्जैन, खरगोन, रतलाम, पन्ना और सागर में 1,1
आज बादल-बौछारें… कल से बढ़ सकता है पारा
शहर में नौतपा खत्म होने के बाद मौसम और बदल गया। बुधवार को दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से 8.2 डिग्री कम रहा। इसके कारण गर्मी के बाद अब उमस भी गायब हो गई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश थमने के बाद रात 8.30 बजे तापमान फिर बढ़कर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी जो स्थिति है, उससे आज भी शहर में बादल-बौछारों का असर रहेगा।2.6 डिग्री गिरा रात का पारा… रात का तापमान23.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 24 घंटे में इसमें 2.5 डिग्रीकी गिरावट हुई। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम था।
आगे क्या मौसम
वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को भी बादल और धूप की आंख मिचैली के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार से बारिश होने का आनुमान है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here