भोपाल में 4 हजार स्थानों पर विराजेंगे गणपति बप्पा

0
97

ढोल-ढमाकों संग घर-घर पहुंचेगी आस्था, 200 से ज्यादा बाजारों में रौनक; मोदक और लड्डुओं की धूम

भोपाल। राजधानी भोपाल आज से गणेशोत्सव की भक्ति-भावना में डूब जाएगा। शहरभर में करीब 4 हजार स्थानों पर प्रथम पूज्य श्रीगणेश विराजेंगे, जिनमें से लगभग 250 बड़ी झांकियां होंगी। घरों में भी भक्त ढोल-ढमाकों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करेंगे।

बड़े पंडालों में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। नगर निगम की ओर से हर झांकी से रोजाना निर्माल्य (पूजन सामग्री) संग्रह करने के लिए विशेष वाहन भी तैनात किए गए हैं।

बाजारों में गणेशोत्सव की रौनक

मंगलवार को शहर के 200 से ज्यादा स्थानों पर बाजार लगे, जहां से भक्त मूर्तियां अपने घर लेकर पहुंचे। बुधवार को भी बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

  • गणपति प्रतिमाओं के साथ लड्डू, फल, हार-फूल, नारियल की बिक्री चरम पर है।
  • बाजार में मोदक की नई वैरायटी भी आई हैं — कोकोनट, चॉकलेट और केसर मोदक 550 से 800 रुपए किलो तक बिक रहे हैं।

भोग में लड्डुओं का विशेष महत्व

  • पीपल चौक की झांकी में इस बार 351 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
  • बड़े पंडालों में रोजाना लगभग 10 किलो लड्डू चढ़ते हैं।
  • शहरभर की 1500 झांकियों में औसतन एक-एक किलो के मान से प्रतिदिन करीब दो क्विंटल लड्डुओं का भोग लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here