भोपाल में 7 हजार से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, 8 घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

0
26

Drnewsindia.com

भोपाल, 30 सितम्बर
राजधानी भोपाल में मां दुर्गा की 7 हजार से अधिक छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार से शुरू होगा, जो अगले तीन दिन तक चलेगा। प्रशासन ने 8 प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। छोटी प्रतिमाओं को घाटों पर बने कुंड में विसर्जित किया जाएगा, जबकि बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है।

5 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात

विसर्जन व्यवस्था संभालने के लिए करीब 5 हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें पुलिस बल, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, राजस्व और गोताखोरों की टीम शामिल है। घाटों के आसपास बेरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और कोई सीधे पानी में न उतर सके।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सभी घाटों का निरीक्षण किया। एमपी नगर एसडीएम एल.के. खरे ने खटलापुरा घाट का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि खटलापुरा में पुलिस, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की संयुक्त टीम तैनात रहेगी। सातवीं बटालियन के सामने पॉइंट लगाया गया है, ताकि केवल वही प्रतिमा यहां लाई जाए, जिसकी व्यवस्था की गई है।
यदि प्रतिमा बहुत बड़ी होगी, तो उसे प्रेमपुरा घाट पर भेजा जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्ट भी किया जाएगा।

किन-किन घाटों पर होगा विसर्जन

  • खटलापुरा
  • प्रेमपुरा
  • बैरागढ़
  • हथाईखेड़ा
  • शाहपुरा
  • आर्च ब्रिज
  • मालीखेड़ी
  • सीहोर नाका
  • अनंतपुरा
  • ईटखेड़ी
  • नरोन्हा सांकल

सुरक्षा और व्यवस्थाएं

  • छोटी प्रतिमाएं विशेष कुंड में विसर्जित की जाएंगी।
  • बड़ी प्रतिमाओं के लिए प्रत्येक घाट पर क्रेन और जेसीबी तैनात रहेगी।
  • घाटों पर गोताखोरों और लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है।
  • पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करेगा और पानी में उतरने से रोकेगा।
  • कंट्रोल रूम से पूरे शहर में निगरानी रखी जाएगी, ताकि चल समारोह में ले जाई जा रही प्रतिमाओं को सही दिशा में भेजा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here