मंगल गीतों के साथ बसों में महिलाएं भोपाल रवाना हुई भोपाल ब्यावर हाईवे मार्ग स्थित सोनकच्छ टोल प्लाजा पर भोजन के पैकेट पानी के पाउच आवश्यक दवाएं नाश्ता सहित वितरित

0
32

श्यामपुर / अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बसों में सवार होकर महिलाएं भोपाल रवाना हुई। इस दौरान कई बसों में महिलाएं सामुहिक रूप से मंगल गीत एवं स्वागत गीत गाती हुई दिखाई दी।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिला सशक्तिकरण सम्मान कार्यक्रम में भोपाल रवाना हो रही महिलाओं के वाहनों में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभाले रखी। दोराहा महिला बाल विकास द्वारा महिलाओं को भोजन के पैकेट पानी के पाउच नाश्ता आवश्यक दवा गोली का वितरण किया।
दोराहा महिला बाल विकास की सीडीपीओ माधवी सिंह के अनुसार क्षेत्र के 65 बसों में सवार होकर महिलाएं भोपाल के लिए रवाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here