मप्र में 15 जून या उससे पहले पहुंच सकता है मानसून

0
6

भोपाल / केरल और मुंबई में सामान्य से 8 से 10 दिन पहले दस्तक देने वाला मानसून अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी धीमी रफ्तार के बावजूद मध्यप्रदेश में यह तय वक्त यानी 15 जून तक या उससे पहले पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, इसके पीछे दो प्रमुख कारण हैं।
पहला शियर जोन बनना। अस्य सागर और बंगाल की खाड़ी में जब विपरीत दिशा से आने वाली हवाएं आपस में टकराती हैं, तो एक विशेष क्षेत्र बनता है जिसे इंटर ट्रॉपिकल कन्वर्जेस जोन (आईटीसीजेड) कहते हैं। इसी टकराव को शियर जोन कहा जाता है। इससे मानसून को जरूरी ऊर्जा मिलती है, जिससे वह आगे बढ़ता है।
दूसराः भूमध्य रेखा पार करने के बाद हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी हो जाती है। दक्षिणी गोलार्द्ध से आने वाली हवा और उत्तरी गोलार्द्ध से आने वाली हवा के टकराव से बना
यह शिपर जोन सेटेलाइट से भी देखा जा सकता है।30 साल में 7 बार बिना बड़े सिस्टम के मानसून की दस्तकमप्र में मानसून की 15 जून के आसपास एंट्री होती है। मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि इस दौरान शियर जोन बनने के पूरे आसार हैं। साथ ही, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी किसीसमझिए, क्यों अटका मानसून… विश्व मौसम विज्ञान संगठन की हाइड्रो-मेट्री टीम के सदस्य डॉ. पंकज कुमार बताते हैं कि इस बार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन भी मानसून को अपेक्षित ऊर्जा नहीं दे सका। मानसून की दो शाखाएं होती हैं, एक अरब सागर ब्रांच और दूसरी बंगाल की खाड़ी ब्रांच। इस बार अरब सागर की ब्रांच काफी कमजोर पड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here