माचलपुर में 3 माह से तिरंगा झण्डा गायब:नगर परिषद ने 12 लाख खर्च कर लगवाया था; दो बार फट चुका, क्वालिटी पर सवाल

0
20

राजगढ़ / जिले के माचलपुर में दिग्विजय कॉम्पलेक्स के पास स्थापित 100 फीट ऊंचा तिरंगा पिछले 3 महीने से गायब है। नगर परिषद ने पिछले साल 15 अगस्त को इस स्टैंड को 12 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया था।

स्टैंड के निर्माण में 9 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके नीचे गोवा मुक्ति आंदोलन के शहीद कल्याणमल शर्मा की मूर्ति भी 3 लाख रुपए की लागत से स्थापित की गई। परिषद ने 20 हजार रुपए का तिरंगा खरीदा, जो मात्र 2 महीने में ही फट गया। इसके बाद दोबारा 20 हजार रुपए खर्च कर नया झंडा खरीदा गया। यह भी एक महीने से कम समय में फट गया।

नगरपरिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप

झण्डे के कपड़े की क्वालिटी व गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं लोग इसे तिरंगे झण्डे के साथ शहीदों के अपमान और नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

नगर परिषद के सीएमओ मनोज नामदेव के अनुसार, फटे हुए झंडे को सिलाई के लिए दर्जी को दिया गया है। जल्द ही झंडा लगवाया जाएगा।

नगर परिषद ने करीब 9 लाख से अधिक की राशि खर्च कर झण्डे का स्ट्रक्चर बनवाया था।

9 लाख का स्ट्रक्चर व 3 लाख में मूर्ति स्थापित नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9 लाख से अधिक की राशि खर्च कर झण्डे का स्ट्रक्चर बनवाया था। वहीं 3 लाख अलग से खर्च कर शहीद कल्याण शर्मा की मूर्ति स्थापित की थी। इसके साथ ही अलग से करीब 20 हजार खर्च कर तिरंगा झण्डा मंगवाया था। जिसे फटने पर फिर से 20 हजार की राशि खर्च करके झण्डा मंगवाया था, जो कि 1 महीने से कम समय में ही फट गया। सीएमओ मनोज नामदेव ने बताया कि झण्डा फट गया था, जिसे सिलने के लिये दर्जी को दिया हुआ है। जल्दी झण्डा लगवाया जायेगा। झण्डा दो बार मंगवाया गया है, जो कि बार-बार फट रहा है।

गोवा मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए कल्याणमल शर्मा की प्रतिमा।

नगर परिषद का भ्रष्टाचार उजागर माचलपुर कांग्रेस के युवा नेता सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा, कि एक ओर हमारा देश पाकिस्तान से युद्ध लड़ रहा है। जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर युद्ध कर रहे हैं। इस समय सभी राजनैतिक दल देश के साथ खड़े हैं और आम लोगों में देशभक्ति की अलख जगी है। माचलपुर में तिरंगे झण्डे का गायब होना, नगर परिषद के द्वारा शहीदों की आड़ में किये गये भ्रष्टाचार को उजागर करता है। 12 लाख से अधिक खर्च करने के बाद भी आलम है, कि 20-20 हजार खर्च करके दो बार झण्डे मंगवा लिये हैं, फिर भी बार-बार तिरंगा झण्डा फट जाता है।

वहीं भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमिता मण्डलोई ने कहा, कि मैंने इस संबंध में सीएमओ से बात ही है, वहीं विधायक महोदय को भी इससे अवगत करवाया है। शीघ्र तिरंगा झण्डा लगवाया जायेगा। इस युद्धकाल में हम सभी देशवासी एक है और हमारे गौरव तिरंगे झण्डे के नीचे एक साथ खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here