1 सितंबर को भोपाल में होगा भव्य आयोजन, युवाओं से करेंगे संवाद
Drnewsindia.com /भोपाल
30 अगस्त 2025, भोपाल। विक्रमादित्य वैदिक घडी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सिंतबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास पर करेंगे। यह बात माननीय मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि प्रातः 9:00 बजे शौर्य स्मारक पर कॉलेज, विश्वविद्यालय के युवाजन एवं छात्र-छात्राएँ एकत्रित होंगे। शौर्य स्मारक से बाइक रैली आरंभ होगी जो रवींद्र भवन तक जायेगी। रवींद्र भवन से बाइक रैली पैदल मार्च में बदलकर मुख्यमंत्री निवास के द्वार तक पहुँचेगी। इस अवसर पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल विषय युवा संवाद कार्यक्रम भी होगा। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से संवाद करेंगे। इसी दौरान
घड़ी से जुड़ा मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
संस्कृति सलाहकार तिवारी ने बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घडी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है। भारतीय काल गणना सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुनरस्थापन विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को किया गया था। जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला।
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है। भारतवर्ष वह पावन भूमि है जिसने संपूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने ज्ञान से आलोकित किया है। यहाँ की संस्कृति का प्रत्येक पहलू प्रकृति और विज्ञान का ऐसा विलक्षण उदाहरण है, जो विश्व कल्याण का पोषक है। इन्हीं धरोहरों के आधार पर निर्मित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ भारतीय परम्परा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा। यह स्वदेशी जागरण की महत्वपूर्ण कोशिश है, जो भारत को विश्व मंच पर मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं और परंपराओं, आस्थाओं व धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी बनेगी। हम सभी जानते हैं कि भारत दुनिया का पहला और अकेला ऐसा देश है जो पूरी मानवता को, विरासत, प्रकृति और तकनीक के संतुलन के साथ जीना सिखाता रहा है
शौर्य स्मारक से शुरू होगी बाइक रैली
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शौर्य स्मारक से होगी। यहां कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ जुटेंगे।
- शौर्य स्मारक से निकलेगी बाइक रैली
- रवींद्र भवन तक पहुंचेगी
- फिर पैदल मार्च के रूप में मुख्यमंत्री निवास तक जाएगी

युवा संवाद में CM युवाओं से करेंगे बातचीत
कार्यक्रम के दौरान “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल” विषय पर युवा संवाद भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री सीधे युवाओं से संवाद करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे।
वैदिक घड़ी की खासियत
संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह घड़ी भारतीय कालगणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है।
- इसका पहला अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में किया था
- यह घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और विज्ञान का संगम है
- विरासत और विकास का संतुलन प्रस्तुत करती है
ऐप में क्या मिलेगा खास?

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएँ –
- 7000 वर्षों से अधिक का पंचांग, तिथि, नक्षत्र, वार व व्रत-त्योहार की जानकारी
- 30 शुभ-अशुभ मुहूर्तों का अलार्म
- वैदिक समय (30 घंटे), GMT व IST समय
- सूर्योदय-सूर्यास्त आधारित 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण
- मौसम की जानकारी – तापमान, हवा की गति, आर्द्रता
- 189 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध
प्रेस वार्ता में क्या कहा गया?
प्रेस वार्ता को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के अन्वेषणकर्ता आरोह श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा भी मौजूद रहे।