Drnewsindia/भोपाल | उज्जैन, 26 जनवरी 2026।
मध्यप्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड, पावन शिप्रा तट पर आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान किया तथा प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। समारोह में सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शिप्रा तट से दिया राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तट स्थित सुनहरी घाट पर तिरंगे रंग के गुब्बारे खुले आकाश में छोड़कर राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का संदेश दिया।
इस दौरान मां शिप्रा में तिरंगे से सजी नौकाओं पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जनजातीय भील कलाकारों द्वारा भगोरिया नृत्य विशेष आकर्षण रहा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर बढ़ी भारत की गरिमा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और गर्व की भावना सशक्त हो रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व-गुण के कारण संपूर्ण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और सरकार “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
किसान, उद्योग और रोजगार पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि
- कृषि बजट 600 करोड़ से बढ़कर 27,050 करोड़ रुपये हो गया है
- गेहूं उपार्जन ₹2600 प्रति क्विंटल
- किसानों को 1360 करोड़ रुपये बोनस
- सोयाबीन उत्पादकों को भावांतर योजना का लाभ
उन्होंने कहा कि उद्योग हमारे लिए मंदिरों के समान हैं, जो रोजगार रूपी आशीर्वाद देते हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मित्र पार्क, एमएसएमई नीति और सिंगल विंडो सिस्टम से निवेश और रोजगार को नई गति मिली है।
ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक उपलब्धियां
- प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में पूर्णतः आत्मनिर्भर
- नवकरणीय ऊर्जा क्षमता 9508 मेगावॉट
- एक ही वर्ष में इंदौर-भोपाल मेट्रो सेवा प्रारंभ
- द्वितीय चरण में जबलपुर और ग्वालियर मेट्रोपोलिटिन क्षेत्र
- उज्जैन में बनेगा प्रदेश का 10वां एयरपोर्ट
- जल्द शुरू होगा शासकीय बस सेवा संचालन
शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में बड़ा बदलाव
- प्रारंभिक स्तर पर ड्रॉप-आउट दर शून्य
- 369 सांदीपनि विद्यालय
- 50+ मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य
- उज्जैन बनेगा मेडिसिटी
- लाड़ली बहना योजना से 1.5 करोड़ बहनें लाभान्वित
- वृद्धजन, दिव्यांगजन, महिलाओं को पेंशन
वन, पर्यटन और सांस्कृतिक अभ्युदय
- माधव राष्ट्रीय उद्यान बना 9वां टाइगर रिजर्व
- 15 स्थल यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल
- सिंहस्थ-2028 को विश्व-स्तरीय बनाने की तैयारी
- पर्यटन, होम-स्टे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा
डिजिटल, स्पेस टेक और खेलों में नई पहचान
- मध्यप्रदेश बना स्पेस टेक नीति लॉन्च करने वाला राज्य
- एमपी ई-सेवा पोर्टल से 500+ सेवाएं
- भोपाल को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीते
आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां, स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैंड प्रदर्शन और सिंहस्थ आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, झांकियों और सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत भी किया।
प्रदेशवासियों से सहभागिता का आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि
“अभ्युदय मध्यप्रदेश के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की निरंतर प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।




