Drnewsindia
आमखेड़ा (सूखा)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों की विधिवत शुरुआत मेढ़े वाली माता मंदिर परिसर में भूमि पूजन के साथ की गई। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए इस भूमि पूजन के बाद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है।
सम्मेलन को लेकर हिन्दू समाज के घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह पारंपरिक तरीका शुभता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस संपर्क अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
उद्देश्य: हिन्दू एकता और संस्कृति का जागरण
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना, संगठन को मजबूत करना और सनातन संस्कृति के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन समाज में सकारात्मक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

19 जनवरी को होगा विशाल सम्मेलन
विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
19 जनवरी 2026, दोपहर 1 बजे से
मेढ़े वाली माता मंदिर, आमखेड़ा (सूखा)
में किया जाएगा।
ग्राम समिति और सकल हिन्दू समाज ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।




