रफीक ने राजा बन महिला से की ज्यादती, धर्मांतरण का दबाव डाला

0
2

भोपाल / राजधानी में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। गांधीनगर में रहने वाले रफीक ने राजा बनकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया। उससे दुष्कर्म किया फिर धर्मांतरण का दबाव भी बनाने लगा। आरोपी की ज्यादती से परेशान महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि महिला कैंसर पीड़ित है और पति से अलग रहती है। उसका एक बेटा भी है। उसकी किराना की दुकान है। दुकान पर रफीक सामान लेने आता था। इस दौरान दोनों में पहचान हो गई। रफीक ने असली पहचान छिपाते हुए अपना नाम राजा बताया। महिला को झांसे में लेकर उसका शोषण किया। इस बीच रफीक की असलियत महिला के सामने आ गई। उसे पता चला राजा का असली नाम रफीक है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा।
वीडियो वायरल करने की धमकीः पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला से पैसे भी लिए और उससे ऑटो खरीदा। फिर कुछ दिन बाद यह ऑटो बेचकर दूसरा ऑटो लिया और उसे अपने नाम करा लिया। आरोपी लगातार महिला का शारीरिक और आर्थिक रूप से शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here