मंच से बाबा रामदेव की बातों पर मुस्कुराते रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर
Drnewsindia/कोटा (राजस्थान)।
योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में चर्चा छेड़ दी। यह वाकया राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी में आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जहां बाबा रामदेव खुद मंच पर मौजूद थे।
बाबा रामदेव की बातें सुनकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच पर ही शरमा गए और बिना कुछ बोले मुस्कुराते हुए उनकी बातें सुनते रहे।
“आज बड़े क्यूट लग रहे हो…”
मंच से बाबा रामदेव ने हंसते हुए कहा—
“आप आज बड़े क्यूट लग रहे हो।”
इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में जोड़ा—
“महाराज मुझे देखकर घबरा जाते हैं कि कहीं मैं इनकी शादी न करा दूं।”
योग गुरु यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा—
“मैंने तो बिटिया भी देख रखी है।”
इस पर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु ठहाकों में गूंज उठे, जबकि धीरेंद्र शास्त्री हल्की मुस्कान के साथ चुपचाप खड़े रहे।
कथा में पहुंचे थे बाबा रामदेव
बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता की भी जमकर तारीफ की।
बाबा रामदेव ने कहा—
“पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जलवा बहुत जोरदार है, बाकी सबका जलवा फीका-फीका है।”
लंबे समय से चल रही है शादी की चर्चा
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही है।
खुद उनकी मां भी बेटे की जल्द शादी की इच्छा जता चुकी हैं। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री इस विषय पर अब तक सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट बयान नहीं देते आए हैं।
कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। मंच पर उनकी चुप्पी और मुस्कान ने एक बार फिर लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी।
पर्ची से ही खुलेगा राज?
श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा आम है कि धीरेंद्र शास्त्री के मन में क्या चल रहा है, यह तो
“पर्ची निकलने के बाद ही पता चलेगा।”
फिलहाल, बाबा रामदेव की इस मजाकिया टिप्पणी का वीडियो और चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।




