रायसेन में गणेशोत्सव की रौनक: आकर्षक झांकियों में झलक रहा धार्मिक वैभव

0
11

drnewsindia.com

रायसेन / में गणेशोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में सजे-धजे पंडाल और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गणेश पंडालों में रोजाना धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जहां भक्तगण बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

गंज बाजार हनुमान मंदिर के पास भगवाध्वज गणेश उत्सव समिति की भव्य झांकी में इस बार राम दरबार का दिव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है। भगवान गणेश के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हैं। करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही है। समिति पिछले 21 वर्षों से लगातार इस स्थान पर झांकी का आयोजन कर रही है।

वहीं वार्ड नंबर सात स्थित विघ्नहर्ता श्री गणेश मंडल समिति की झांकी भी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। ठाकुर मोहल्ला में लगी इस झांकी में भगवान गणेश को श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजमान किया गया है। रुई से बने चंद्रमा और झूले जैसी कलात्मक सजावट झांकी को और भी मनमोहक बना रही है। गणेशजी के साथ रिद्धि और सिद्धि की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। इस समिति को झांकी आयोजन करते हुए 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

गणेशोत्सव के इन धार्मिक आयोजनों ने रायसेन में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम रच दिया है। जगह-जगह से उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि शहर में गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here