रायसेन में तेज हवा के साथ बारिश

0
26

रायसेन / में शुक्रवार दोपहर 3 बजे से तेज हवा के साथ बारिश हुई। यह देर रात तक जारी रही। बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।

तेज हवा और बारिश के कारण दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। पिछले साल इसी समय नौतपा में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच था।

वहीं मौसम विभाग ने 3 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी जिले में आंधी-बारिश की संभावना बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here