Drnewsindia
रायसेन / जिले में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों—भोजपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर, बेतवा और जाखा पुल, नर्मदा घाटों और रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर महादेव धाम—में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और विशेष आयोजन किए गए।

भोजपुर में विशाल शिवलिंग का विशेष श्रृंगार
भोजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशाल शिवलिंग को पतंगों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दोपहर तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी शीला सुराणा के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस जवान विभिन्न स्थलों पर तैनात रहे।
बेतवा और जाखा पुल पर लगे मेले
सांची रोड स्थित बेतवा पुल के किनारे और भोपाल रोड स्थित जाखा पुल पर मेले लगाए गए।
दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन के जवान लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
नर्मदा घाटों पर शाही स्नान
मकर संक्रांति पर श्रद्धालु नर्मदा घाटों पर पहुंचे और पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया।
सुबह से ही घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।




