रायसेन में मिश्र तालाब पर श्रमदान कर की सफाई

0
3

रायसेन / में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को प्राचीन मिश्र तालाब पर सामूहिक श्रमदान किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे। पार्षदों और पुलिस जवानों के साथ सभी ने तालाब की सफाई में भाग लिया।

विधायक डॉ. चौधरी ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलेगा। इसके तहत जिले की पुरानी बावड़ियों, कुओं, तालाबों और सरोवरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जल की हर बूंद में जीवन है और इसका संरक्षण आवश्यक है।”

सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी: जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। यह जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है, जो जल संरक्षण को नई दिशा देगा।

भविष्य की पीढ़ियों के लिए फायदेमंद: भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा, “यह अभियान आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचाने में मदद करेगा और भू-जल स्तर में वृद्धि होगी।”

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मिश्र तालाब के किनारे पौधरोपण भी किया गया। विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

नए कचरा वाहन को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के बाद नगर पालिका की नए कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सीएमओ सुरेखा जाटव ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मी, पार्षद और बच्चे भी रहे मौजूद

इस आयोजन में पार्षद कैलाश ठाकुर, राहुल परमार, भीम बघेल, स्कूली छात्र और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तालाब की सफाई और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here