रायसेन में सीजन का पहला कोहरा, विजिबिलिटी घटी 150 मीटर तक

0
74

Drnewsindia.com

रायसेन / रविवार की सुबह जिले में इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर करीब 150 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे बड़े वाहनों के ड्राइवरों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

सुबह के वक्त पेड़-पौधों और वाहनों पर ओस की नमी साफ दिखाई दी। खासतौर पर सुबह 5 बजे के आसपास धुंध इतनी घनी थी कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों की रोशनी भी धुंध में धुंधली नजर आ रही थी।

दिन में गर्मी, रात में ठंड

इन दिनों रायसेन में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दोपहर में पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हल्की गर्मी का एहसास होता है, जबकि रात का तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। इस बार प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इसका कारण इस साल हुई बेहतर बारिश और क्षेत्र के तालाबों व बांधों का लबालब भरना बताया जा रहा है, जिससे आसपास का वातावरण अधिक नमीदार बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here