रायसेन में 35 स्थायी वारंटी गिरफ्तार 60 वारंट तामील, होटल-ढाबों पर चेकिंग; हिस्ट्रीशीटरों पर रखी जा रही नजर

0
3

रायसेन / पुलिस ने रविवार-सोमवार की रात विशेष कांबिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के नेतृत्व में यह अभियान अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। सभी एसडीओपी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस ने इस नाइट कांबिंग के दौरान 35 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 60 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। टीम ने 74 संपत्ति संबंधी आरोपियों की जांच की। अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष नजर रखी गई। बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने होटल, ढाबे, अस्पताल और एटीएम की जांच की। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

विशेष कांबिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विशेष कांबिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here