राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

0
32

Drnewsindia.comशमशाबाद (विदिशा)।

PM Shri Jawahar Navodaya vidyalaya shamshabad vidisha में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं बौद्धिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के शुभारंभ में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री वी. के. तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामानुजन का योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका गणितीय कार्य सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी बताया कि रामानुजन का शोध कार्य आज भी अनुसंधान का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री पी. सी. गौतम ने अपने प्रेरक उद्बोधन में रामानुजन के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को गणित के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गणित आधारित प्रश्नोत्तरी, शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here