राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पद संचलन उपखंड खदर में निकला, शताब्दी वर्ष पर देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

0
24

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उपखंड खदर में शनिवार को भव्य पद संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन खदर से की गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। नगर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। नागरिकों ने मार्गों के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन में स्वयंसेवकों ने समाज में संगठन, सेवा और संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत कर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना बताया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here