रेडक्राॅस की सेवाएं बढ़ें, हर सदस्य दे योगदान, कलेक्टर

0
8

विदिशा / पीड़ित मानवता की सेवा या दरिद्र नारायण की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जो दान आप करते हैं या किसी नेक कार्य में खर्च करते हैं, वही आपकी वास्तविक संपत्ति होती है। ईश्वर के पास पुनीत कार्यों का ही – लेखा-जोखा होता है। यह बात कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा, विदिशा के अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने रेडक्रॉस की वार्षिक आमसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने – की आवश्यकता है। प्रत्येक सदस्य को तन, मन और धन से सहयोग करना – चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान – किया कि वे अपने जन्मदिन या किसी – पारिवारिक पुण्यतिथि पर निशुल्क ओपीडी सेवा दें। उन्होंने शिक्षा, कुपोषण उन्मूलन, – नशा मुक्ति, फूड बैंक, बुक बैंक, कपड़े वितरण, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन, रक्तदान और वृद्ध सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में कार्य विस्तार की संभावनाओं पर बल दिया।
सप्ताह में एक दिन दोपहर 12 से 2 बजे चिकित्सक देंगे निशुल्क सेवाएं
कार्यक्रम की शुरुआत में समिति अध्यक्ष डॉ. सचिन गर्ग ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि पुराने ब्लड बैंक परिसर में अब फिजियोथेरेपी पार्क विकसित किया जा रहा है और डीप फ्रीजर की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया है
कि सप्ताह में एक दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुशाग्र दीक्षित, डॉ. चर्चित बंसल, डॉ. हंसा शाह, डॉ. रूपिका गर्ग, डॉ. महेंद्र रघुवंशी, डॉ. दक्षा पीतलिया, डॉ. अशोक राजपूत व अन्य पॉलीक्लिनिक में अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेंगे।
सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ती सेवा भावना
नेहा मिश्रा ने समिति को 5000 हजार का सहयोग दिया। मधुकर पंडित, इंदौर ने दो पंखे, एसबी शेबड़े ने एक परीक्षण टेबल और रोटरी क्लब ने एक रेफ्रिजरेटर भेंट किया। समिति द्वारा मात्र 20 में फिजियोथैरेपी, पॉलीक्लिनिक एवं एंबुलेंस सेवा सहित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ओपी सनोडिया, डिप्टी कलेक्टर एवं रेडक्रॉस प्रभारी
सचिव अतुल शाह ने गत वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि रेडक्रॉस समिति की सक्रियता के चलते प्रदेश स्तर पर विदिशा इकाई को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है। समिति को एक एंबुलेंस हेतु 18 लाख रुपए की सहायता भी प्राप्त हुई। कोषाध्यक्ष की ओर से आरके कुलश्रेष्ठ ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति की इस वर्ष की आय 9,93,789 और व्यय 11,01,943 रहा। आगामी वर्ष के लिए विकास जैन को अंकेक्षक मनोनीत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here