रेलवे विकास पर चर्चा — DRM भोपाल से मिले ZRUCC व DRUCC सदस्य

0
38

Drnewsindia.com

भोपाल / रेलवे सलाहकार समिति (ZRUCC व DRUCC) के सदस्यों ने आज, बुधवार 8 अक्टूबर 2025 को भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पंकज त्यागी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान बैठक में भोपाल मुख्य स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन और संत हिरदाराम नगर स्टेशन के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी उज्जैन कुंभ 2028 के दौरान यात्रियों की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए तैयारी पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि कुंभ के समय करोड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन भोपाल होकर होगा, जिसमें सबसे अधिक दबाव भोपाल मुख्य स्टेशन और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रहेगा।

इस अवसर पर सदस्यों ने यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, साफ-सफाई, और ट्रेनों की समयबद्धता पर सुझाव दिए। DRM त्यागी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

बैठक में ZRUCC सदस्य तेजकुलपाल सिंह पाली, नितेश लाल, नरेंद्र कुमार सोनी एवं DRUCC सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने रेलवे की प्रगति और यात्री सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here