रोड की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

0
2

छतरी–गोपालपुरा मार्ग को बजट में मिली वित्तीय मंजूरी, एक दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ

drnewsindia.com सीहोर

प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में वर्ष 2026–27 के बजट के दौरान छतरी से गोपालपुरा को जोड़ने वाले मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।


एक दर्जन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

जानकारी के अनुसार छतरी से गोपालपुरा तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। सड़क बनने से लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी मुख्य समस्या का समाधान होगा।

छतरी ग्राम के कृषक आशीष मेवाड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाई, जिसके लिए क्षेत्रवासी उनका आभार व्यक्त करते हैं।


किसानों को मंडी पहुंचने में मिलेगी सुविधा

पड़ियाला ग्राम के सरपंच रामनारायण मेवाड़ा ने कहा कि सड़क निर्माण से किसानों को मंडी तक आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत की ओर से विधायक के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


ग्रामीणों ने की नारेबाजी, जताई खुशी

मार्ग स्वीकृति की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर विधायक के समर्थन में नारेबाजी की और आभार व्यक्त किया।

इस दौरान आशीष मेवाड़ा, सरपंच रामनारायण मेवाड़ा, सरपंच जगन्नाथ सिंह, भवानी मेवाड़ा सहित छतरी, गोपालपुरा, खस्ताखेड़ी, भोजाखेड़ी, पीलूखेड़ी, पड़ियाला, खाईखेड़ा, बैरागढ़ एवं आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here