लापता 56 नाबालिग लड़कियों को परिवार से मिलाया

0
6

सीहोर / पुलिस ने मई महीने में 56 लापता नाबालिग लड़कियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के समाधान ऑनलाइन में दिए निर्देशों के तहत 1 से 31 मई 2025 तक चलाए गए अभियान के दौरान की गई।

गुजरात, राजस्थान और MP के जिलों से बालिकाएं बरामद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर सभी एसडीओ और थाना प्रभारियों को सक्रिय किया गया।एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि, 45 मामलों में इनाम की घोषणा की गई थी। गुजरात से 3, राजस्थान से 2, और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 51 बालिकाएं बरामद की गईं

पुराने केस भी सुलझाए

  • 2019 की 1, 2022 की 2, 2023 की 4, 2024 की 3, और 2025 की 46 शिकायतें हल हुईं।
  • कुल 109 मामलों (75 पुराने, 34 नए) पर कार्रवाई की गई।

दोराहा और सिद्धिकगंज थाने के 100% केस सॉल्व

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

दोराहा और सिद्धिकगंज थाने ने सभी केस हल किए।

कोतवाली, अहमदपुर, भेरूंडा, गोपालपुर, रेहटी, बुधनी और शाहगंज में 60% से ज्यादा सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here