Drnewsindia.com
शमशाबाद / पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद मे लेट्ररल एंट्री परीक्षा 2026 के अन्तर्गत कक्षा 9वी एवं कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कक्षा 9वीं में कुल 437 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 323 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 114 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गये। यही कक्षा 11वीं के लिए 112 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया जिसमें से 85 विद्याथियों ने परीक्षा दी तथा 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ ।
परीक्षा की सफलता में प्राचार्य श्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उप प्राचार्य श्री विनोद कुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के एक दिन पूर्व प्राचार्य श्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने सभी पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया ।सी एल ओ श्री अरुणोदय प्रसाद मिश्रा एवं डॉ के पी एस चौहान व परीक्षा प्रभारी श्री ओ पी भारद्वाज कार्यालय अधीक्षक रहे। उक्त परीक्षा में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पर्यवेक्षक की भूमिका निर्वहन किया। और साथ ही एन सी सी केडैट्स ने विद्यालय में सराहनीय भूमिका निभाई।





