वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू: निर्मला सीतारमण 9वीं बार पेश कर रहीं आम बजट

0
19
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

drnewsindia.com/नई दिल्ली | लाइव अपडेट

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह 11 बजे संसद में लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करना शुरू कर दिया है। बजट भाषण से पहले वे राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वित्त मंत्री संसद के लिए रवाना हुईं।

इस बजट से मिडिल क्लास, नौकरीपेशा, किसानों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार इस बजट में 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है, जिन पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।


नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद

बजट से पहले सबसे बड़ा कयास यह लगाया जा रहा है कि सरकार नए इनकम टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा सकती है

  • स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है
  • इससे 13 लाख रुपए तक की सालाना आय टैक्स-फ्री हो सकती है
  • इसका सीधा फायदा करोड़ों सैलरीड टैक्सपेयर्स को मिलेगा

हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बजट भाषण के दौरान ही साफ होगा।


मिडिल क्लास की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’

1. इनकम टैक्स में राहत

मिडिल क्लास की सबसे बड़ी मांग टैक्स स्लैब में बदलाव और स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने की है, जिससे हाथ में आने वाली सैलरी बढ़ सके।

2. पीएम-किसान सम्मान निधि

किसानों को मिलने वाली PM-Kisan योजना की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना की जा सकती है। पिछले 2-3 साल से इस पर चर्चा चल रही है।

3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए

  • 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें
  • रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन मिल सकता है

4. पीएम सूर्य घर योजना

रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए

  • 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर
  • सब्सिडी 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए प्रति किलोवाट की जा सकती है

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

फिलहाल 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिल रहा लाभ

  • उम्र सीमा घटाकर 60 साल किए जाने की संभावना
  • इससे करोड़ों और परिवार योजना में शामिल हो सकते हैं

बजट में क्या हो सकता है सस्ता, क्या महंगा?

बजट में आमतौर पर GST दरों में बदलाव नहीं होता, क्योंकि यह फैसला GST काउंसिल लेती है। लेकिन इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव से कुछ चीजें सस्ती-महंगी जरूर हो सकती हैं।

सोना-चांदी हो सकते हैं सस्ते

  • सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी 6% से घटाकर 4% कर सकती है
  • ऐसा होने पर
    • सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए सस्ता
    • चांदी करीब 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है

बजट भाषण जारी, बड़े ऐलानों का इंतजार

वित्त मंत्री का बजट भाषण अभी जारी है। इनकम टैक्स, रेलवे, किसानों और सोलर सब्सिडी को लेकर सरकार क्या ऐलान करती है, यह थोड़ी देर में साफ हो जाएगा।

👉 हम बजट से जुड़े हर बड़े ऐलान की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here