विदिशा में पिकअप पलटी करीला धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 15 घायल

0
18

Drnewsinsdia.com

विदिशा / जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब करीला धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर हिम्मतपुर के पास पुलिया के पास पलट गई।

दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप (क्रमांक MP 04 GB 0776) तेज गति से आ रही थी, तभी अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला।

मृतका की पहचान, पोस्टमार्टम जारी

दुर्घटना में 45 वर्षीय लक्ष्मीबाई कुशवाहा, निवासी ग्राम मदनई, की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम ग्यारसपुर अस्पताल में कराया जा रहा है। परिवार में उनके तीन बच्चे हैं—दो बेटे और एक बेटी। परिवार खेती-किसानी कर अपना गुज़ारा करता है।

10 गंभीर घायलों को विदिशा रेफर

घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें पाँच महिलाएँ, तीन लड़कियाँ और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों में 1.5 वर्ष का आयुष, 4 वर्ष की खुशी, 10 वर्ष का सूर्यांश, 15 वर्ष की माही और 20 वर्ष की मुस्कान भी शामिल हैं।

image description

गंभीर घायलों के नाम:
काशीबाई, गुलाबभाई, नेहा, मुस्कान, आयुष, सूर्यांश, सुरभि, सुमन, माही, स्वाति, मोहरभाई
— इनमें से नेहा को सिर में, जबकि माही को कमर में गंभीर चोट आई है।

कुछ घायलों को मामूली चोटें

पिकअप चालक मनोहर कुशवाहा (30), एक महिला, 15 वर्षीय लड़की और 5 वर्षीय बच्ची को हल्की चोटें लगी हैं। इनका इलाज ग्यारसपुर अस्पताल में चल रहा है।

सभी श्रद्धालु धामनोद क्षेत्र के निवासी

हादसे के सभी यात्री ग्राम धामनोद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जो करीला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ और ग्यारसपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने एक महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here