विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी हार

0
47

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से हराया, कप्तान एलिसा हीली का शतक; इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 142 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उनके बाद एलिस पेरी ने चोट के बावजूद 52 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज करते हुए श्रीलंका का 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 305 रन के पीछा करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 80 रन और युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 75 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई, जो वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। इसके बाद हरलीन देओल (38), जेमिमा रोड्रिग्ज (33) और ऋचा घोष (32) ने अहम योगदान दिया। भारतीय टीम 48.5 ओवर में 330 रन पर ऑलआउट हो गई — जो उसका वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वोच्च स्कोर रहा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 40 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि सोफी मोलेनिक्स ने 3 विकेट लिए।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। टीम के अब 4 मैचों में 7 पॉइंट्स हैं, जबकि भारत और साउथ अफ्रीका 4-4 पॉइंट्स के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने न केवल मैच बल्कि इतिहास भी अपने नाम किया। वहीं, मेजबान भारत के लिए यह लगातार दूसरी हार रही, जिससे सेमीफाइनल की राह अब और कठिन हो गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here