शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा जाट सड़क समस्या पर केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात

0
67

ग्रामीणों की परेशानी दूर करने को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल करने का आश्वासन

Drnewsindia.com/शमशाबाद। समाजसेवी रवि यादव गोलना एवं जनपद उपाध्यक्ष नीलेश (धाकड़) नागपुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क समस्याओं से अवगत कराया।

जनपद उपाध्यक्ष ने मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि शमशाबाद विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत नटेरन क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों की सड़कें अब भी कच्ची हैं। बरसात के मौसम में ये रास्ते पूरी तरह खराब हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो साधन निकलना भी बंद हो जाते हैं।


मंत्री गडकरी ने दिए तत्काल निर्देश

  • नितिन गडकरी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने मध्यप्रदेश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को पत्र लिखकर इन मार्गों का सर्वे कराने और प्रधानमंत्री सड़क योजना में जोड़ने की बात कही।
  • वरिष्ठ अधिकारियों को भी जल्द से जल्द सर्वे कराकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

ये तो छोटे काम हैं, बड़े काम लेकर आना” : गडकरी

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हंसते हुए जनपद उपाध्यक्ष नीलेश धाकड़ से कहा—

“ये तो मेरे लिए बहुत छोटे काम हैं, अगली बार कोई बड़ा काम लेकर आना। अगर आपके क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जोड़ने या बनाने की आवश्यकता हो तो मुझे बताना। हर गांव और हर क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।”


मुलाकात के दौरान मौजूद रहे

  • कुणाल यादव
  • रवि यादव गोलना
  • गौरव कुशवाह
    सहित कई कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here