श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
28

श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अपहृत दो नाबालिग बालिकाएँ मात्र 3 घंटे में सकुशल दस्तयाब

Drnewsindia.com/श्यामपुर

श्यामपुर थाना पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को महज 03 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह सफल अभियान पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सीहोर अनुभाग सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 27/12/2025 को फरियादिया श्रीमती शर्मिला बाई पति संतोष अहिरवार, निवासी श्यामपुर ने थाना श्यामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री (आयु 17 वर्ष 11 माह) एवं उसकी सहेली (आयु 10 वर्ष 11 माह) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

शिकायत पर थाना श्यामपुर में अपराध क्रमांक 233/25, धारा 137(2) बीएनएसएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्काल तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों नाबालिग बालिकाओं को मात्र 03 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिकाओं को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

  • थाना प्रभारी निरीक्षक स्वरूप सिंह रावत
  • उपनिरीक्षक अवनीष मौर्य
  • सउनि रामबाबू भिलाला
  • प्र.आरक्षक 54 महेश कुमार
  • आरक्षक 474 प्रेमसिंह यादव, 726 देवेंद्र सिंह, 463 अमित नागर, 540 हरिओम जाटव, 661 लखन वर्मा, 248 मदनलाल, 866 लोकेन्द्र दांगी, 362 दिनेश वर्मा
  • सैनिक 396 राजकुमार यादव, 80 राहुल वर्मा
  • डायल-112 पायलट मनोज वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here