श्यामपुर में हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन, सकल हिंदू समाज की बैठक आयोजित

0
25

श्यामपुर।चार जनवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर रविवार को तहसील मुख्यालय स्थित चैपड़ा वाले श्री हनुमान मंदिर परिसर में सकल हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सकल हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। इसके पश्चात सम्मेलन स्थल पर भूमि पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भूमि पूजन कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।

आयोजकों ने बताया कि चार जनवरी को होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here