श्रीराम मंदिर परिसर में बैठक, हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने की बनाई गई रूपरेखा

0
34

Drnewsindia/चरनाल। 18 जनवरी को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने के उद्देश्य से रविवार को चरनाल के श्रीराम मंदिर परिसर में क्षेत्र के गणमान्य सनातनियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

बैठक में संघ की ओर से कमलेश मंडलोई तथा सम्मेलन के संयोजक नारायण प्रसाद गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के संत, समाजसेवी, युवा और भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव-गांव स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी, जो अधिक से अधिक सनातनियों को सम्मेलन में लाने का कार्य करेंगी। सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए प्रचार-प्रसार, संपर्क अभियान और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि 18 जनवरी को होने वाला विशाल हिन्दू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को जोड़ने और सनातन परंपराओं को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई।

बैठक के अंत में आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं और सामाजिक एकता का संदेश फैलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here