ससुराल गए युवक का शव सड़क पर मिला

0
1

विदिशा / के ग्राम बोरी रामपुर निवासी अरुण मीणा (27) का शव ग्राम सांगी में पड़ा मिला है। अरुण बुधवार को ग्राम अंडिया स्थित अपने ससुराल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। अरुण के पिता मदन सिंह को रास्ते में 100 डायल पुलिस मिली।

पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर अरुण का शव मिला। मदन सिंह ने ससुराल पक्ष के चुन्नीलाल, महेश, सास और पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मदन सिंह के अनुसार पूर्व में भी ससुराल पक्ष ने अरुण के साथ मारपीट की थी। इस बार भी शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। जांच अधिकारी के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here