सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में मासूम की मौत

0
9

गंजबासौदा / विदिशा के सतपुड़ा ग्रांट क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शनिवार को देव कृष्ण शिल्पकार को घर पर सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के लिए बिछिया ले गए।
बिछिया में एक बाबा के स्थान पर झाड़-फूंक कराई गई।
बाबा ने सिहोद ले जाने की सलाह दी। इस दौरान देव की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता का पहले ही देहांत हो चुका
देव कक्षा आठवीं पास कर चुका था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
डॉक्टरों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here