drnewsindia.com
भोपाल: देश में 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27) की शुरुआत होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी पहली तारीख से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। मध्य प्रदेश में बिजली महंगी होने से लेकर रेलवे टिकट और एटीएम नियमों तक, यहाँ जानें क्या-क्या बदलने वाला है:
1. मध्य प्रदेश में बिजली का झटका: 4.80% बढ़ेंगे दाम
मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए गर्मी का सीजन महंगा साबित होने वाला है। मोहन यादव सरकार 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू कर रही है, जिससे बिजली बिल में 4.80% की बढ़ोतरी होगी।
- पीक ऑवर्स: शाम 6 से रात 11 बजे के बीच एसी और पंखों का इस्तेमाल महंगा पड़ेगा।
- राहत: दिन के समय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्ज करने पर 20% की छूट दी जाएगी।
2. रेलवे रिफंड नियम: अब 8 घंटे पहले कैंसिलेशन जरूरी
रेलवे यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियम अब सख्त हो गए हैं।
- नो रिफंड: अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द न करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा (पहले यह सीमा 4 घंटे थी)।
- कटौती: 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% और 24 से 72 घंटे पहले करने पर 25% राशि काटकर वापस मिलेगी।
3. ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
बैंकों ने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। महीने की 5 फ्री लिमिट खत्म होने के बाद, अब हर निकासी पर 23 रुपये प्लस टैक्स का भुगतान करना होगा। कैश निकासी के शौकीनों के लिए अब अपनी लिमिट का ध्यान रखना जरूरी होगा।
4. टोल प्लाजा: कैश बंद, फास्टटैग भी महंगा
NHAI के नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पूरी तरह डिजिटल पेमेंट लागू होगा।
- नो कैश: टोल बूथों पर अब नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- फास्टटैग: सालाना फास्टटैग की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 3,000 रुपये वाला फास्टटैग 3,075 रुपये में मिलेगा।
5. फाइनेंशियल ईयर का असर
बुधवार, 1 अप्रैल से नया बजट सत्र और वित्तीय नीतियां प्रभावी हो जाएंगी, जिससे निवेश और बैंकिंग से जुड़े कई छोटे-बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।




