drnewsindia.com
श्यामपुर/सीहोर। जिले के श्यामपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बमूलिया पुरा (चरनाल रोड) में आगामी 20 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) को मीणा समाज द्वारा एक विशाल आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भगवान मीनेश्वर एवं खेड़ापति जी महाराज की असीम अनुकम्पा और संत समाज के आशीर्वाद से यह आयोजन पार्वती नदी के पावन तट पर संपन्न होगा।
प्रमुख तिथियां और मुहूर्त
- शुभ लग्न एवं खानागार मुहूर्त: 05 अप्रैल 2026
- पाणिग्रहण संस्कार एवं विदाई: 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
पंजीयन शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज
सम्मेलन समिति द्वारा वर पक्ष के लिए 13,001/- रुपये और वधू पक्ष के लिए 10,001/- रुपये की राशि निर्धारित की गई है। पंजीयन के समय वर-वधू का आयु प्रमाण पत्र (न्यूनतम आयु वर 21 वर्ष, वधू 18 वर्ष), आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।
समिति की महत्वपूर्ण शर्तें
- सम्मेलन स्थल पर नशा/शराब पीकर आना पूर्णतः वर्जित है।
- समिति द्वारा कन्यादान की राशि सभी कन्याओं में समान रूप से वितरित की जाएगी।
- विवाह संबंधी किसी भी विवाद में समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।
- वर पक्ष को अपने साथ वरमाला लाना अनिवार्य है।
आयोजन समिति और संरक्षक
इस भव्य आयोजन के संरक्षक श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज हैं। समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद सीरा और जगन्नाथ जारवाड़ ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जारेड़ा, सीरा, नारेड़ा, लखवाड़ और समस्त मीणा परिवार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। महाराज श्री प्रकाश जी (ग्राम बर्री) और अन्य गणमान्य नागरिक व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।
संपर्क सूत्र: अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए समाज के बंधु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- रामेश्वर मीणा: 9755282746
- गोपाल किराना स्टोर (डिंगीनी जोड़)
- खाटू श्याम किराना स्टोर: 9755380855




