सीहोर में झमाझम, आष्टा में हल्की बारिश, पारे में , डिग्री की

0
3

सीहोर / जिले में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरु हो गई हैं। बुधवार को सीहोर और आष्टा में बारिश हुई। सीहोर में करीब 30 मिनट बारिश हुई है। दोपहर के समय आष्टा में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से राहत मिली है, मौसम वैज्ञानिक आगे भी अभी दो दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की बात कह रहे हैं। बारिश से रात-दिन के पारे में भी गिरावट हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को शहर में करीब 10.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा की दिशा पश्चिम और गति 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे रही है।
तीन दिन से रोज बारिशरू शहर में बीते तीन दिन से रोज बारिश हो रही है। सुबह धूप खिलती है, लेकिन दोपहर बाद से आसमान में बादल होने लग जाते हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ, सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद बादल होने लग गए और शाम 4 बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरु हो गया। शहर में 30 मिनट अच्छी बारिश हुई। गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को दोपहर के समय आष्टा में भी बारिश हुई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि प्रदेश में मानसून से पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। सिस्टम की वजह से कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। 8 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पहले जिले में 7 से 10 जून तक मानसून की एंट्री होने के आसार थे, लेकिन अब मानसून 15 जून तक दस्तक देगा। पिछले साल जिले में मानसून की एंट्री 22 जून को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here