सीहोर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो की मौत, ग्रामीण बोले—सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था शून्य

0
42

DR News India | सीहोर

सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इछावर थाना क्षेत्र के गुराड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान सरकारी शिक्षक हनुमत सिंह ऊईके और उनके साथी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। दोनों धाईखेड़ा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर लगते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की वजह से आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

image description

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here