और स्थानीय पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर किया पैदल मार्च
Drnewsindia.com/सीहोर
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सीहोर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली और थाना मंडी क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक कंपनी के साथ स्थानीय पुलिस बल भी शामिल रहा।
फ्लैग मार्च से पहले पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने उपस्थित बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता, अनुशासन और जनता से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रमुख मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च कोतवाली चौराहा, चंद्रमहल, पानी चौराहा, लीसा टॉकीज, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, कस्तबा क्षेत्र, शुगर फैक्ट्री चौराहा और लुनिया चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
इसके साथ ही थाना मंडी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भी एरिया डोमिनेशन किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अभियान के दौरान
- नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर अभिनंदना शर्मा,
- आरएएफ कंपनी के उप कमांडेंट,
- थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव,
- थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर,
- रक्षित केंद्र सीहोर के निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव
मौजूद रहे।
कार्रवाई में आरएएफ कंपनी के 24 अधिकारी-कर्मचारी तथा दोनों थानों के करीब 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
19 दिसंबर तक जारी रहेगा विशेष अभियान

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह विशेष फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान 19 दिसंबर तक जिलेभर में जारी रहेगा। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।




