सीहोर में मानसून की विदाई: औसत से कम बरसे बादल, अब सर्द हवाओं ने दी दस्तक

0
63

Drnewsindia.com

सीहोर / जिले से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों से मानसून की वापसी की पुष्टि कर दी है। इस बार का मानसूनी सीजन औसत से कम बारिश के साथ खत्म हुआ है। अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है, दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जिले में औसतन 2.9 इंच कम रही बारिश

सीहोर जिले में सामान्य तौर पर हर साल करीब 1148.4 मिमी (45.22 इंच) बारिश होती है, लेकिन इस बार 1 जून से 10 अक्टूबर तक सिर्फ 1088.7 मिमी (42.85 इंच) बारिश हुई। यानी औसतन लगभग 2.37 इंच कम वर्षा दर्ज की गई।

बुदनी और भैरुंदा में अच्छी, सीहोर और आष्टा में कम बारिश

जिले के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से बेहतर रही, जबकि कई जगहों पर यह काफी कम दर्ज की गई।

  • बुदनी: 1590.2 मिमी (62.6 इंच)
  • भैरुंदा: 1238.0 मिमी (48.7 इंच)
    वहीं,
  • सीहोर तहसील: 929.2 मिमी (36.58 इंच)
  • आष्टा: 901.0 मिमी (35.47 इंच)

पिछले साल से भी कम रही बरसात

पिछले साल की तुलना में भी इस बार जिले में बारिश में गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2024 में औसतन 1133.7 मिमी (44.63 इंच) बारिश हुई थी, जबकि इस साल सिर्फ 1088.7 मिमी (42.85 इंच) हुई।
खास बात यह है कि सीहोर तहसील में पिछले साल 1270.4 मिमी (50 इंच) बारिश हुई थी, जबकि इस बार लगभग 13.4 इंच की कमी देखी गई।

अब ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के कारण अब उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने लगी हैं। सीहोर और भोपाल संभाग में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
दिन की गर्मी में कमी और रात के तापमान में तेज गिरावट से सर्दी की शुरुआत अब महसूस होने लगी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here