सीहोर: लैपटॉप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का माल बरामद

0
105

सीहोर। कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 25 हजार रुपए कीमत का एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया है।

13 जुलाई को इंग्लिश पूरा निवासी रितेश विश्वकर्मा ने कोतवाली में लैपटॉप चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक शुक्ला के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। नगर एसपी अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन और टीआई रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • संस्कार उर्फ चिंटू अग्रवाल (26 वर्ष), निवासी उमराव पटेल का बगीचा, कोतवाली
  • स्वयं सूर्यवंशी (19 वर्ष), निवासी मेंमदाखेड़ी, आष्टा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग ₹25,000 है। दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here