सीहोर: 2 लाख का बिल बकाया, टीम तार जब्त करने पहुंची तो महिला ने छीनाझपटी कर खदेड़ा

0
26

Drnewsindia.com

अहमदपुर (सीहोर): बिजली बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक महिला उनसे भिड़ गई।

क्या है पूरा मामला?

  • बकाया बिल: अहमदपुर क्षेत्र के एक घर पर करीब 2 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था।
  • ऑफर: टीम ने छूट के तहत 1 लाख रुपए जमा करने को कहा, लेकिन भुगतान न होने पर कर्मचारियों ने घर और खेत के केबल (तार) काटकर जब्त कर लिए।
  • विवाद: तार जब्त होते ही महिला और एक युवती ने कर्मचारियों के साथ छीनाझपटी शुरू कर दी और उनके हाथ से तार वापस छीन लिए।

खाली हाथ लौटी टीम

महिला के कड़े विरोध और हंगामे को देखते हुए बिजली कंपनी की टीम को बिना तार लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में बिजली कंपनी के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here