23 जुलाई 2025 — भारतीय बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों ने नया कीर्तिमान रच दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव ₹994 की तेज़ बढ़त के साथ ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले यह ₹99,508 प्रति 10 ग्राम पर था।
चांदी की कीमतों में भी ज़बरदस्त उछाल आया है। प्रति किलो चांदी ₹1,007 महंगी होकर ₹1,15,500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो कल तक ₹1,14,493 पर थी।
इस साल अब तक सोना ₹24,340 महंगा हो चुका है
2025 की शुरुआत में यानी 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 था। अब यह ₹24,340 की बढ़त के साथ ₹1,00,502 पर पहुंच गया है।
पिछले साल 2024 में सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा अब तक दोगुना हो चुका है।
इसी तरह, चांदी की कीमत में भी इस साल अब तक ₹19,483 की वृद्धि देखी गई है। 1 जनवरी को चांदी का भाव ₹86,017 था, जो अब ₹1,05,500 तक पहुंच चुका है।
विशेषज्ञों की राय: साल के अंत तक ₹1,04,000 तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के कारण गोल्ड की मांग बढ़ रही है। इस माहौल में सोना निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनता जा रहा है। उनका मानना है कि सोने की कीमत इस साल के अंत तक ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है, जबकि चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (24 जुलाई 2025 तक)
शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,02,480 | ₹93,950 |
मुंबई | ₹1,02,330 | ₹93,800 |
कोलकाता | ₹1,02,330 | ₹93,800 |
चेन्नई | ₹1,02,330 | ₹93,800 |
भोपाल | ₹1,02,380 | ₹93,850 |
गोल्ड खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
- 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) जरूर जांचें, जैसे:
AZ4524
। - हॉलमार्किंग से यह पुष्टि की जाती है कि सोना कितने कैरेट का है और इसकी शुद्धता क्या है।